Lep's World 3 एक प्लेटफॉर्म आधारित गेम है, जो काफी हद तक Super Mario Bros से मिलता-जुलता है। इस गेम में, Nintendo के इतालवी प्लंबर Mario के साथ खेलने की बजाय आप एक ऐसे छोटे आइरिश लेप्रेश़ॉन के साथ खेलते हैं, जो अपने खोये हुए खजाने की तलाश करने की कोशिश कर रहा है।
इसमें विभिन्न स्तरों की डिजाइन Nintendo की याद दिलाती है, और कुछ हिस्से, या फिर यहाँ तक कि समूचा स्तर ही व्यवहारतः Super Mario Bros जैसा प्रतीत होता है। यहाँ तक कि इसमें दुश्मन भी उसी तरह के हैं, हालाँकि इसमें पारंपरिक 'गूम्बा' की बजाय एक अलग प्रकार का जीव होता है जो उसी प्रकार से व्यवहार करता है। कुल मिलाकर, इसमें 20 से भी ज्यादा अलग-अलग दुश्मन हैं।
Lep's World 3 एक विस्तृत गेम है, जिसमें कई विश्व होते हैं और 120 से भी ज्यादा अलग-अलग स्तर होते हैं। इसमें कुछ स्तर तो अविश्वसनीय ढंग से आसान होते हैं, खासकर शुरुआत में। पर, इसके ज्यादा उन्नत स्तर काफी कठिन होते हैं। किसी भी दृष्टि से, इसमें नियंत्रण विधि उतनी ही अच्छी है, जितनी कि पिछली किस्तों में थी।
Lep's World 3 एक मनोरंजक प्लेटफॉर्म आधारित गेम है, जो बेहतरीन ग्राफ़िक्स, ऑनलाइन लीडरबोर्ड, उपलब्धियों आदि से लैस है जिनकी मदद से आप कुछ घंटों तक अपने Android से चिपके रह सकते हैं। यह एक काफी हद तक थोड़ा कम मौलिक गेम की एक और उत्कृष्ट किस्त है, जो खेलने में काफी मज़ेदार है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
कृपया मोबाइल में इंस्टॉल करें
बहुत, बहुत, बहुत अद्भुत खेल
यह बहुत अच्छा बना है, इसे बनाने वाले का धन्यवाद।
सर्वश्रेष्ठ एपीके
मैं स्तर 3 - 20 को कैसे पार करूँ??? उस ओग्रे को हर बार देखने से बोर हो गया हूँ!!!! कितना कठिन है!!!और देखें